Monday, 31 August 2015

जल्द ही शुरू होने वाला है बिग बॉस 9. जानिए कौन से स्टार्स हो सकते हैं इस सीज़न के मोहरे

स्लिवर स्क्रीन का सबसे बड़ा शो बिग बॉस एक बार फ़िर छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है. 8 साल से लगातार टीवी पर धमाल मचा रहा ये शो, 9वीं बार अपने फ़ैंस का दिल जीतने आ रहा है. इस बार के प्रतियोगियों की लिस्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफ़ी उत्सुकता है. इस शो में कौन-कौन आने वाला है इसको लेकर कई अफवाहें भी आ रही हैं, लेकिन हम आपको उन सभी स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी इस शो में एंट्री लगभग तय है. 

1. श्वेता बसु 

मकड़ी फ़िल्म के लिए बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीत चुकी श्वेता उस वक़्त चर्चा में आई जब पुलिस ने उन्हें वैश्यावृति के आरोप में पकड़ा था. चाईल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई फ़िल्मों में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस के लिए बॉलीवुड में वापसी का यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है.

2. सना सईद 

एक और चाईल्ड आर्टिस्ट ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. ‘कुछ-कुछ होता है’ में छोटी और प्यारी सी सना की हॉट अदाएं हम ने 'नच बलिए' में देख लीं. अब तो बस इनके फ़ैंस उनकी खूबसूरती के जलवे बिग बॉस में देखने के इंतज़ार में हैं.

3. रश्मी देसाई 

छोटे पर्दे की बहु नंबर वन रश्मी को अब आप एक नए अवतार में देखेंगे. या यूं कहें कि इस शो के ज़रिये उनकी असल जिंदगी के कुछ पहलू आपको नज़र आ सकते हैं.

4. आशा नेगी 

छोटे पर्दे की बहु के बाद, अब बारी है छोटे पर्दे की बेटी की. जीं हां, नच बलिए की विजेता और कई टीवी सीरियल कर चुकीं आशा भी बिग बॉस के घर में मेहमान बन सकती हैं.

5. राधे मां 

सोशल मीडिया में अपनी फ़ोटोज़ की वजह से लाईम लाईट में आने वाली राधे मां के दर्शन अब आप बिग बॉस में करेंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि राधे मां बिग बॉस में किस अवतार में नज़र आती हैं. 

6. राहुल यादव 

इस बात की पुष्टी हो गई है कि कॉर्पोरेट जगत में Bad Boy के नाम से प्रसिद्ध राहुल यादव बिग बॉस में कंटेस्टेंट बन कर आ रहे हैं. Housing.com से इस्तीफ़ा देकर उन्होंने इंटरनेट कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था.

7. VJ बानी 

रोडीज़ सीजन से प्रसिद्ध हुई बानी, फेमस VJ हैं. बानी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं. उनके शरीर पर बने टैटूज़ और उनका बिंदास स्टाइल लोगों को पसंद है. बानी के आने से बिग बॉस के घर में ताज़गी की लहर दौड़ जाएगी.

अफ़वाहों पर मत जाओ 

ऐसी अफ़वाहें आ रही थीं कि बिग बॉस-9 में पिछले सभी सीज़न के विजेता मौजूद रहेंगे, लेकिन हम आपको बता दें, ऐसा कुछ नहीं होने वाला. हालांकि, पिछले सीज़न से तीन प्रतियोगी शो में शामिल हो सकते हैं.

क्या इसे सलमान खान होस्ट करेंगे? 

जी हां! 
हालांकि, पिछले साल की तरह वे सीज़न ख़त्म होने से कुछ समय पहले ही अपने काम के कारण छुट्टी ले सकते हैं.

कब से शुरू हो रहा है? 

इसके प्रोमोज़ 10 सितंबर से प्रसारित होने वाले हैं!

No comments:

Post a Comment