Thursday, 30 October 2014

टीन एज' में मॉडलिंग के दौरान कुछ ऐसा था ऐश्वर्या राय का Look



ऐश्वर्या राय बच्चन हिन्दी फ़िल्म जगत की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी। यहां से उनके स्टारडम का जो सफर शुरू हुआ था, वो आज तक जारी है।
1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलोर में जन्मी ऐश एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया।
9वीं क्लास में पढ़ाई के दौरान मिला था पहला मॉडलिंग ऑफर
बचपन में आर्किटेक्ट बनने का सपना देखने वाली ऐश का रुझान बड़े होते-होते मॉडलिंग की तरफ हो गया था। मॉडलिंग का पहला ऑफर उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से मिला था, तब वो 9वीं क्लास में पढ़ती थीं। इसके बाद उन्होंने कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में काम किया और पढ़ाई भी जारी रखी। वो एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो दो बड़े प्रतिस्पर्धी ब्रान्ड पेप्सी और कोक को एंडोर्स कर चुकी हैं।
1991 में जीता सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट
मॉडलिंग की तरफ कदम बढ़ा चुकीं ऐस ने 1991 में सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था। फोर्ड द्वारा आयोजित इस कॉन्टेस्ट को जीतने के बाद ऐश्वर्या राय को वोग मैगजीन के अमेरिकन एडीशन में जगह मिली थी। इसके बाद 1993 में एक्टर आमिर खान के साथ पेप्सी के विज्ञापन में आकर ऐश चर्चित चेहरा बन गई थीं। वहीं, 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद तो उनकी दुनिया ही बदल गई थी।

एक्टिंग से ज्यादा प्रभावी रही मॉडलिंग
जानकारों के अनुसार ऐश का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये उनकी मॉडलिंग का जादू ही था जिसने उन्हें इंटरनेशनल लेवल तक लोकप्रियता दिलाई और आज भी उनका जलवा बरकरार है। ऐश्वर्या कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की ब्रांड आम्बेसडर हैं, इसके के चलते उन्हें 2003 में कान्स जैसे प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिला था।
ऐश्वर्या राय के एंडोर्समेंट्स
कैमलिन पेंसिल के विज्ञापन से शुरू हुआ ऐश का मॉडलिंग का सफर अब भी जारी है। वो टाइटन वॉचेज, लॉन्जिस वॉचेज, लॉरियल, कोका-कोला, लेक्मे कॉस्मेटिक्स, फिलिप्स, पामोलिव, लक्स, फूजी फिल्म्स, नक्क्षत्र डायमंड्स, कल्याण ज्वैलर्स, प्रेस्टीज जैसे बड़े ब्रान्ड का चेहरा बन चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment