अपने मरे हुए भाई की डिग्री से 14 साल से कर रहा है नौकरी जानिये पूरी खबर यह खाबे उत्तर प्रदेश स्टेट के देवरिया नमक शहर की है | सच मैं आजकल क्या क्या होने लग गया है क्या कोई सच मैं ऐसा कर सकता है | किसी को भी कानून का डर नहीं है कोई इंसान अपने ही मरे हुए भाई की डिग्री का ऐसा इस्तेमाल कैसे कर सकता है | आइये पढिये इस पूरी घटना के बारे मे और जानिये कैसे यह मुमकिन हुआ |
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक व्यक्ति अपने मृतक भाई के नाम और उसकी डिग्री पर 14 साल से प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहा है। जब किसी ने इस बात की शिकायत करी तो फिर मामले की जांच हुई, लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबा दिया।
शिकायतकर्ता विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उसके गांव के सुरेंद्र कुमार शर्मा का साल 1999 में विशिष्ट बीटीसी में चयन हुआ था। इसके कुछ दिनों बाद ही सुरेंद्र कुमार की बस्ती में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, लेकिन मौत के बाद मृतक के भाई रामानंद ने सुरेंद्र बनकर सहायक अध्यापक की नौकरी पा ली और रुद्रपुर में 14 साल से नौकरी कर रहा है। 14 साल तक इस बात क पता किसी को भी नहीं चला और जब किसी ने इस बात की शिकायत करी तो इस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया |
उसने बताया कि इस मामले में मृतक सुरेंद्र से संबंधित आवश्यक कागजात उपजिलाधिकारी को सौंपे गए। जांच के बाद साफ हो गया कि सुरेंद्र की मौत हो चुकी है और उसका भाई उसके स्थान पर नौकरी कर रहा है। उपजिलाधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर शिकायत कर्ता ने जनसूचना कार्यालय से रिपोर्ट मांगी, लेकिन उसे रिपोर्ट नहीं दी गई।
इस पूरी घटना पर एक्शन लेने के बजाय इसे दबाया गया और तो और जिस व्यक्ति ने रिपोर्ट करी थी उसे भी काफी परेशानी उठानी पड़ी ऐसा क़ानून है हमारे देश मे | भ्रष्टाचार इतनी बुरी तरह फैला हुआ है की बुरा आदमी कोई भी बुरा काम आसानी से कर सकता है |

No comments:
Post a Comment