लंदन। अब तक दूध पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता था, क्योंकि इसमें विटामिन डी होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है, लेकिन स्वीडन के अनुसंधानकर्ताओं ने एक रिपोर्ट में इससे ठीक उलट खुलासा किया है।
उनके मुताबिक, एक दिन में तीन गिलास से ज्यादा दूध पीना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है। ज्यादा दूध पीने से हड्डियां मजबूत नहीं होगी, उल्टा यह शख्स की मौत का कारण भी बन सकता है।
उप्पसाला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कार्ल मिशेलसन के अनुसार, दूध के बजाए दही और चीज़ फायदेमंद पाए गए हैं। हालांकि यह शुरुआती अध्ययन है और इस पर अभी विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।
क्या कारण है?
कार्ल ने बताया कि हमने ज्यादा दूध पीने वाले लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की तो पाया कि इनकी असमय मृत्यु की आशंका ज्यादा रहती है। साथ ही इनकी हड्डियों में विटामिन डी से होने वाली मजबूती भी नजर नहीं आई। हाल के दशकों में दूध से होने वाले फायदों में गिरावट पाई गई है।
उनके अनुसार, दूध में पाए जाने वाली खास प्रकार की शर्करा के कारण ऐसा होता है। इससे शरीर मेें जलन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस की समस्या पैदा होती है। जानवरों पर किए गए परीक्षण में कोशिकाओं को नुकसान होना भी पाया गया है।

No comments:
Post a Comment