सेलेब्स की आम ज़िंदगी में क्या-क्या चलता है, ये जानने का उत्साह उनके हर फ़ैन में रहता है. अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान, शाहरुख़ और आमिर की ज़िंदगी में क्या चल रहा है और वे अपने अनमोल पलों को किस तरह बिताते हैं, ये सब हम जनना चाहते हैं. तो देखिए इस महीने हमारे चहेते बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ने क्या-क्या किया.
1. सलमान खान और उनके परिवार ने कुछ इस तरह किया भगवान गणेश का स्वागत
सितंबर 17 को बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान ने परिवार के साथ मिल कर गणेश चतुर्थी को यादगार बना दिया. इस अवसर पर उनके घर कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे. सलमान की बहन अर्पिता ने उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
2. कपूर परिवार ने भी की एक साथ पूजा
बॉलीवुड के कपूर परिवार ने भी एक साथ मिलकर गणेश उत्सव मनाया. अनिल कपूर के घर पर आयोजित पूजा में श्री देवी जब पहुंची तो सबकी नज़रें उन पर ही थीं. वे पीली साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही थीं. वहीं सोनम अपनी कज़न जानवी, खुशी और शनाया के साथ पूजा में भाग लेने पहुंची थी.
3. गणशे चतुर्थी पर सचिन तेदुंलकर ने इस तस्वीर को शेयर किया
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी फेसबुक पर अपनी उस तस्वीर को शेयर किया जिसमें वे अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का उत्सव माना रहे थे. इस तस्वीर में सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा और बेटा अर्जुन हैं.
4. नीतू कपूर ने अपने परिवार के साथ किया यादगार डिनर
नीतू कपूर ने अपने परिवार के साथ डिनर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उनके लिए यह डिनर यादगार था. अपने बेट और पति के साथ समय बिताना किसे नहीं पसंद.
5. Kardashians परिवार ने भी बिताए अनमोल पल
Kardashian परिवार ने इस तस्वीर को ‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ के दौरान क्लिक किया था. तस्वीर में उनके साथ एक क्यूट बेबी भी है.
6. अपनी बेटी के साथ Melinda Gates
Bill और Melinda Gates Foundation की Co-founder ने 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया था. तस्वीर में वे अपनी बेटी के साथ हैं. यह तस्वीर उनकी बेटी के 13वें जन्मदिन की थी.
7. Mark Zuckerberg और उनकी पत्नी की ये तस्वीरें कमाल हैं
इस तस्वीर को देख कर लोग हैरान हो ही जाएंगे. अब बताइये फेसबुक के फाउंडर और सीइओ होने के बाद भी वे पार्टी में बच्चों की दूध की बोतल से ही ड्रिंक पी रहे हैं. उन्होंने अपनी इन तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किया था.
8. शिल्पा ने अपने पति का जन्मदिन कुछ इस अंदाज़ में सेलिब्रेट किया
शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान के साथ पति राज का जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया. यहां बिताए पल उन्हें हमेशा याद रहेंगे.
9. देखिए शाहरुख़ के बड़े और छोटे बेटे कैसे मस्ती मार रह हैं
शाहरुख़ खान के बड़े बेटे आर्यन ने अपने छोटे भाई को उल्टा लटका दिया था. इस तस्वीर को शाहरुख ने ट्विटर पर शेयर किया था.
10. अक्षय की मां के साथ उनका परिवार
बॉलीवुड के खिलाड़ी भले ही इस तस्वीर का हिस्सा न हों, लेकिन अक्षय की पत्नी ट्विंकल और बेटा उनकी मां का बेहद ख्याल रखते हैं.
No comments:
Post a Comment