राजस्थान के जोधपुर जिले के बावड़ी गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, इस गांव में कुछ लोग पानी के लिए ट्यूबवेल खोद रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उन्हें ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान कुछ ऐसा मिल जाएगा, जोकि उन्हें चौंका देगा. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई की फेसबुक पर Trending में सबसे ऊपर थी.
जानकारी के मुताबिक, ट्यूबवेल खोदने के दौरान एक परिवार को यहां ‘छोटा मानव’ मिला है. जो किसी एलियन या छोटे से मानव की तरह दिख रहा है.
खुदाई के दौरान मिले इस छोटे मानव को हाथ में पकड़ कर एक शख्स ने तस्वीर भी खिंचवाई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखने वाले लोग भी हैरान हैं. खुदाई के दौरान धरती से जो मानव निकला है, आखिर वह क्या चीज़ है इसके बारे में लोग जानने को उत्सुक हैं. हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह तस्वीर असली है या फ़िर कोई अफ़वाह.
No comments:
Post a Comment