Sunday, 2 August 2015

केन्द्रीय विद्यालय और वहां के छात्र-छात्राओं से जुड़े 18 दिलचस्प फैक्ट्स

1. केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना एक व्यवस्था के बतौर 1963 में हुई थी, लेकिन उन दिनों इसे सेंट्रल स्कूल कहा जाता था.

2. केन्द्रीय विद्यालय स्कूलों के मामले में हमारे देश का सबसे बड़ा चेन है, और इसकी तीन शाखाएं देश के बाहर भी हैं.

3. देश के सारे केन्द्रीय विद्यालय भारत सरकार के मानवाधिकार मंत्रालय के संरक्षण में काम करते हैं.

4. सन् 2014 के सितंबर माह के केंद्रीय विद्यालय के आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक स्टूडेंट्स का दाखिला है, जो देश के अन्य राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से कहीं अधिक है. यह आकड़ा लगभग 1,46,448 स्टूडेंट्स का है.

5. दिल्ली की बारी दूसरे नंबर पर आती है, जहां 1,01,564 स्टूडेंट्स के नाम दर्ज हैं.

6. सन् 2015 की जनवरी में पूरे देश में चलने वाले केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 1099 थी.

7. देश के सारे केन्द्रीय विद्यालय 25 क्षेत्रों में बंटे हैं, और हर क्षेत्र का अध्यक्ष एक डिप्टी कमिश्नर होता है.

8. हमारे देश से बाहर काठमांडू, तेहरान और मॉस्को में तीन केन्द्रीय विद्यालय हैं.

9. क्लास 6 से क्लास 8 तक अनिवार्य रूप से यहां संस्कृत पढ़ायी जाती है.

10. जर्मन भाषा यहां के स्टूडेंट्स द्वारा ऐच्छिक तौर पर पढ़ी जाने वाली भाषा है.

11. केन्द्रीय विद्यालय के कर्मचारियों के बच्चों और अनुसूचित जाति/जनजाति के स्टूडेंट्स को यहां ट्यूशन फीस नहीं देनी पड़ती.

12. यहां क्लास 9 से ऊपर के स्टूडेंट्स से ही ट्यूशन फीस ली  जाती है.

13. क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से सिर्फ़ 8 केन्द्रीय विद्यालयों को मान्यता प्राप्त है. नई दिल्ली के आर.के.पुरम सेक्टर 8, आई.आई.टी पोवाई के साथ-साथ इलाहाबाद का केन्द्रीय विद्यालय भी उनमें से एक है.

14. 2015 की अाधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार देश के 178 जिले आज भी बिना किसी केन्द्रीय विद्यालय के हैं.

15. केन्द्रीय विद्यालय की संस्था की एक बड़ी जिम्मेदारी है कि, वे भारतीय सेना में कार्यरत सेनानियों के बच्चों को शिक्षित और प्रशिक्षित करें.

16. केन्द्रीय विद्यालय इसके शुरुआती दिनों से ही सी.बी.एस.ई से जुड़ा हुआ है.

17. केन्द्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स चार हाउसों में बंटे होते हैं. शिवाजी, रमन, अशोका और टैगोर.

18. केन्द्रीय विद्यालय का आदर्श वाक्य "ज्ञानार्थ प्रवेश, सेवार्थ प्रस्थान" है. जिसका अर्थ होता है ज्ञान के लिए आइए और सेवा हेतु यहां से निकलिए.

यदि आप इन सभी के अलावा भी केन्द्रीय विद्यालय के बारे में कुछ नया और दिलचस्प जानते हैं, तो हमें कमेंटबॉक्स में इत्तिला करें. 

No comments:

Post a Comment