बॉलीवुड के किंग ख़ान “शाहरुख़” और भाई जान के नाम से मशहूर “सलमान” के दीवाने न सिर्फ़ भारत में हैं, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी हैं. इस बात की पुष्टि तब और हो गई जब, एक पाकिस्तानी महिला को बिना वीजा-पासपोर्ट के भारत में घुस आयी थी, जिसका एक मात्र मकसद शाहरुख़-सलमान की एक झलक पानी था.
27 वर्षीय इस महिला फैन को जालंधर में हिरासत में लिया गया. इस महिला के पास न टिकट था और न वीजा-पासपोर्ट. और इसे कराची से नई दिल्ली आने वाली समझौता एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान कैद किया गया. पुलिस उसके द्वारा दिए गए बयान के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है. उसे जी.आर.पी द्वारा अटारी पुलिस को सौंप दिया गया है.

Source: ibnlive
इस पूरे मामले पर पुलिस सावधानीपूर्वक तफ़्तीश कर रही है, क्योंकि हाल में ही गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले और जालंधर में कोई ख़ास दूरी नहीं. और राज्य सरकार ने भी पूरे देश में हाई एलर्ट घोषित कर रखा है.
No comments:
Post a Comment