Saturday, 4 April 2015

वॉयस कॉलिंग के बाद व्हाट्सएप अब लॉन्च करेगा वीडियो कॉलिंग

दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेंजर व्हाट्सएप ने अभी हाल ही में एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए वॉयस कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था. अब खबर है कि व्हाट्सएप जल्द ही वीडियो कॉलिंग फीचर भी लॉन्च करेगा.
amazing news

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सएप ने अपनी इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया. व्हाट्सएप अपने कुछ बेहद खास कर्मचारियों के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी जल्द ही व्हाट्सएप का अपग्रेड वर्ज़न लॉन्च करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह योजना शुरुआती चरण में है.

कंपनी अगले कुछ महीनों में इस लॉन्च कर सकती है. वॉयस कॉलिंग की तरह ही व्हाट्सएप वॉयस कॉलिंग फीचर शुरुआत में कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड यूज़र्स को ही मिलेगा. इसके बाद यह इनवाइट पर सभी यूज़र्स को एवलेवल होगा.

No comments:

Post a Comment