Sunday, 29 March 2015

3 साल की बच्ची ‘डॉली चेरुकुरी’ ने किया चमत्कार, तीरंदाज़ी में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

आंध्र प्रदेश की रहने वाली “डॉली शिवानी चेरुकुरी” ने 3 साल की छोटी उम्र में जो कर दिखाया है, उसे अब तक बड़े-बड़े लोग नहीं कर सके हैं. 3 साल से भी छोटी उम्र में इस लड़की ने न सिर्फ़ तीर-कमान थाम लिया है, बल्कि उसने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने उसे “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस्” में जगह दिला दी है. डॉली 5 और 7 मीटर दूरी तीरंदाजी में 200 मीटर दूरी तीरंदाजी में 200 प्वाइंट बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई है.
Source: hindustantimes
डॉली की उम्र की लड़कियां जहां अमूमन गुड्डे-गुड़ियों से खेलने में व्यस्त रहती हैं, वहीं डॉली 1 साल की उम्र से ही तीरंदाजी में रमी हुई है. आपको ये भी बताते चलें कि डॉली का जन्म सरोगेसी (किराये की कोख) तकनीक से करवाया गया था. हालांकि उसके बड़े भाई भी राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज थे जिनकी मौत वर्ष 2010 में एक सड़क हादसे में हो गयी थी, और उसकी बड़ी बहन भी 2004 में चल बसी थी.
“इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस्” के पदाधिकारी विश्वरूप राय चौधरी ने कहा कि “ऐसा करने वाली वो सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है... यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसका टूटना बेहद कठिन होगा".
Source: thehindu
डॉली के माता-पिता का कहना है कि जब उन्होंने डॉली को तीरंदाज़ी सिखानी शुरू की थी, तब उन्होंने खासतौर पर डॉली के लिए कार्बन से तीर तैयार करवाए थे, ताकि वह उन्हें उठा सके...तीरंदाज़ी अकादमी चलाने वाले डॉली के पिता चेरुकुरी सत्यनारायण ने बताया, "जब हमें तसल्ली हो गई कि वह अब इस खेल के लिए तैयार की जा सकती है, तब हमने उसे तीरंदाज़ बनाने का फैसला कर लिया...वैसे, उसे तीरंदाज़ बनाने की तैयारियां हमने तभी से शुरू कर दी थीं, जब वह गर्भ में थी..."

No comments:

Post a Comment