पानी एक ऐसा पदार्थ है, जो अपने एक ही स्वरूप में हमारी कई ज़रूरतों को पूरा करता है. दोस्तों, मानता हूं कि जीने के लिए बहुत सारी चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है, लेकिन पानी एक ऐसी चीज़ है जो हमारी प्यास बुझाने का काम करता है. अभी हमारे पास पानी है, तो हम इसके बारे में जानना भी नहीं चाहते, लेकिन जब पानी इतिहास हो जायेगा तो हम उसकी कद्र करने लगेंगे. ये इंसान का व्यवहार है. जो पास होता है, उसके बारे में वो नहीं सोचता. 21 मार्च World water day के रूप में मनाया जाता है. शायद आप ये जानते न होंगे, लेकिन अब जब जान लिया है तो पानी के प्रति सचेत हो जाइये, क्योंकि “जल है तो जीवन है बॉस.”
1. 70 प्रतिशत पानी
हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी होता है दोस्त. इसी की वजह से हम चलते फिरते हैं.
Source: itsasomarketing
2. पीने का पानी
एक स्वस्थ बंदा एक दिन में 48 गिलास पानी पी सकता है. लेकिन भइया, अगर सेहत को सही रखना है तो दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए.
Source: nvnom
3. Toxin cleansing
पानी हमारे शरीर से Waste Product को निकालता है. पानी पीने से हमारे शरीर में जंक फूड खाने से जमा होने वाले Toxins खत्म होते हैं.
Source: donettasphotos
4. हर जगह पानी ही पानी
जिस धरती पर हम रह रहे हैं, इसका 70 से 75 प्रतिशत भाग पानी से ही भरा हुआ है.
Source: thewaterdeliverycompany
5. साफ़ वाला पानी
जिस पानी को आधुनिक मशीनों के द्वारा साफ़ व स्वच्छ किया जाता है, उससे भी ज़्यादा साफ़ पानी धरती से निकालता है.
Source: finerminds
6. शॉवर से टेंशन खत्म
एक शॉवर आपको टेंशन से मुक्त कर देता है. वैज्ञानिकों का तो ये भी मानना है कि बॉथरूम में जाने के बाद बहुत से लोग टेंशन भूल जाते हैं.
Source: mitoniacosmetics
7. बालों के लिए फ़ायदेमंद
आपको बालों पर शैम्पू लगाने की जरूरत भी नहीं है. अगर आप बालों को ठंडे पानी से रोज़ाना साफ़ करते हैं, तो बालों की मजबूती बनी रहती है.
Source: divedesco
8. आपकी मासपेशियों को करता है मजबूत
हमारी मासपेशियां पानी की वजह से मजबूत होती हैं. शरीर को अगर स्वस्थ रखना है तो गुरू, पानी पीते रहो.
Source: addresschic
9. ज़रूरत है पानी
आप बिना पानी पिए सात दिन तक ज़िंदा रह सकते हैं, क्योंकि हमारा शरीर पानी को बचा कर रख लेता है.
Source: gulfafricareview
10. प्रलय आयेगी
मैं ये तो नहीं जानता कि पानी खत्म होगा या फ़िर बाढ़ आयेगी, लेकिन दुनिया के खत्म होने का कारण भी पानी ही बनेगा, ऐसा माना जाता है.
Source: samuitimes
No comments:
Post a Comment