Friday, 7 November 2014

जबर्दस्त बैटरी बैकअप वाले 10 स्मार्टफोन, जानिये इनकी कीमत



यदि आप अपने मोबाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके कम बैटरी बैकअप से परेशान हैं तो हम 

आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन बताएंगे जिनमें उत्तम दर्जे का प्रोसेसर व कैमरा होने के साथ-साथ उसकी बैटरी इतना 

पॉवर देती है कि आपका पूरा दिन आसानी से निकल जाएगा।

1.  माइक्रोमैक्स ए80 इंफिनिटी




माइक्रोमैक्स ए80 इंफिनिटी माइक्रोमैक्स का यह ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें अच्छा प्रोसेसर, कैमरा, रैम, व डिस्प्ले 

के साथ-साथ 2,500 एमएएच की बैटरी है जो आपको 7 घंटों से भी अधिक बिना रुके बात करने का पॉवर देती है। 
यह स्मार्टफोन आपको मार्केट में 6,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएगा। l



2. अल्काटेल वन टच स्क्राइब इजी



अल्काटेल कंपनी के वन टच स्क्राइब इजी मोबाइल में भी 2,500 एमएएच की बैटरी है लेकिन यह बैटरी आपको 

नहीं बल्कि 9 घंटों का 2जी नेटवर्क पर टॉकटाइम देगी और 3जी नेटवर्क पर यह 8 घंटों तक बिना रुके सेवा 

प्रदान करेगी। यह फोन 9 से 10 हजार की कीमत में मार्केट में मिल सकता है। 

3.कार्बन ए30


चीनी स्मार्टफोन कंपनी कार्बन के ए30 स्मार्टफोन में भी 2,500 एमएएच की बैटरी लगी है जो आपको 10 घंटों का

 टॉकटाइम पॉवर देती है। यह फोन मार्केट में 8,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

4. लेनोवो आइडियाफोन पी700आई



लेनोवो का यह आकर्षित बड़े डिअप्ले वाला फोन फीचर्स में तो जालवाब है ही और इसकी 2,500 एमएएच की बैटरी

 आपको आध्चर्यजनक 22 घंटों का पॉवर बैकअप देती है। इसकी मार्केट में कीमत क्लेवल 7,000 रुपये है।

5.सैमसंग गैलेक्सी एस4



सैमसंग के गैलेक्सी एस4 ने मार्केट में आते ही अपनी विशेषताओं से भारी बिक्री पाई थी और इसकी 2,600

 एमएएच की बैटरी ने भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया था। कुछ पुराना होने के कारण इसकी कीमत

 घटकर 28,000 के करीब आ गई है लेकिन फिर भी यह फोन कार्यक्षमता में अव्वल है। 

6. हुवावे एसेंड डी2



बड़ा डिस्प्ले व आकर्षित फीचर्स वाले हुवावे एसेंड डी2 में 3,000 एमएएच की बैटरी है जो 19 घंटों का बैकअप 

देती है। यह फोन महंगे फोन की सूचि में 34,999 रुपये की कीमत इके साथ शामिल है।

7. सैमसंग गैलेक्सी नोट2



सैमसंग के गैलेक्सी नोट2 में 3,100 एमएएच की बैटरी है जो आवश्यक भी है क्योंकि यह एक फोनपैड है जिसका 

डिस्प्ले काफी बैटरी खर्च करता है। गैलेक्सी नोट2 की बैटरी आपको 32 घंटों का 2जी नेटवर्क पर और 3जी 

नेटवर्क पर 16 घंटों का का बैकअप देती है।

8. एलजी ऑप्टिमस जी प्रो


एलजी के ऑप्टिमस जी प्रो में आपको 3,140 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 18 घंटों तक का टॉक्टाइम देती है। यह फोन इस समय 30,000 के आसपास की कीमत पर उपलब्ध है।

9. सलोरा पॉवर मैक्स



खासतौर पर बेहतरीन बैटरी बैकअप पसंद करने वालों के लिए सलोरा कंपनी ने 3,200 एमएएच की बैटरी का 

स्मार्टफोन बनाया है जो 22 घंटों का बैकअप देती है। यह फोन केवल 9,000 रुपये का है।


10. हुवावे एसेंड मेट



शायद आप यकीन ना करें लेकिन सच में हुवावे ने अपने एसेंड मेट स्मार्टफोन में 4,050 एमएएच की बैटरी डाली 

है जो एक दिन क्या 2 दिनों तक का बैकअप देती है। तो यदि आप ऐसा फोन चाह्ते हैं तो जल्द ही इसे खरीद 

लीजिये।l


No comments:

Post a Comment