Wednesday, 14 September 2016

जब मैदान में पड़े लावारिस बैग की पुलिस ने की शिनाख़्त, तो उसमें से निकला इंसानी दिल

संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो में पुलिस को एक अजीब केस हाथ लगा है. पुलिस हैरान है कि आखिर इस केस को कैसे हल करे. बीते दिनों अमेरिका के ओहियो में पुलिस को एक मैदान में बैग मिला है. जब इस बैग को पुलिस ने खोला, तो उसमें से जो निकला उसे देखकर पुलिसवाले दंग रह गये, क्योंकि इस बैग में इंसान का दिल था.
गौरतलब है कि जब पिछले 25 अगस्त को पुलिस को एक लावारिस बैग मिला. जब पुलिस ने उस बैग को खोला, तो उसमें से एक इंसानी दिल निकला, जिसे जांच करने पर पाया गया कि यह अभी खराब नहीं हुआ था, बल्कि ताज़ा ही था.



पुलिस के मुताबिक, यह दिल ओहियो के नजदीक एक पार्किंग मैदान में पाया गया है. दिल मिलने के बाद इसकी जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया.
अधिकारियों का कहना ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्लास्टिक बैग में मिला ये दिल इंसान का ही है और सबसे बड़ी समस्या यही है कि आखिर यह दिल किसका है.
एक जांच अधिकारी के मुताबिक, हम लोग दिल चोरी होने को लेकर जागरूक नहीं थे. लेकिन अभी तक न ही किसी दिल के चोरी होने की खबर आई है और न ही अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है.



हालांकि, चिकित्सा सहायक के मुताबिक, जो दिल मिला है उससे यह अभी तक साबित नहीं हुआ है कि यह इंसान का ही है. सुअर, कुत्ते और चिंपांजी के दिल भी इंसानों के समान होते हैं.

पुलिस को यह अंग ट्रांसप्लांटेशन का भी मामला नज़र आ रहा है, क्योंकि अमेरिका में हृदय अथवा दिल के प्रत्यारोपण के लिए लोगों को हृदय जल्दी नहीं मिलता है. इसलिए इसे दिल के चोरी का मामला लग रहा है

No comments:

Post a Comment