
मेष
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना संदेश पहुंचा दें।आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। आज आप दोनों पहली डेटिंग पर जा सकते हैं। या, आप दोनों किसी सामने की चीज पर खुश हो सकते हैं। आपके ये लम्हे काफी दिनों तक यादगार बने रहेंगे।आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें।आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आयेगा।आप तनाव कम करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आप याद रखें कि छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोयें। आज आपको हमेशा संयम बनाये रखना होगा तभी सफलता मिलेगी।

वृष
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दें।आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। ऊपरी तौर पर कोई चीज कैसी लगती है - ये एक बात है, पर अगर आपको लगे कि मैं अपने पार्टनर के प्रति अविश्वास से भर गया हूं तो सबसे पहले आप यह निश्चय कर लें कि क्या मैं उसके साथ अपना रिश्ता तोड़ने को तैयार हूं। आज आप अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें और समस्याओं को हाथ से निकलने से पहले खत्म करने की कोशिश करें।आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका काम आपकी सोच से बहुत धीमा चल रहा है। लेकिन, परेशान ना हों ये समय भी बहुत जल्दी ही बीत जाएगा। अपना काम पूरी मेहनत से करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। कर डालिए खरीदारी। घर की सजावट के लिए अच्छी अच्छी चीजें देखिए। और पसंद के मुताबिक खरीदिए। इससे आपको घर में ताजगी का एहसास होगा।बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा इससे आपकी सेहत को फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ग्रहों की स्थिति भी आपको स्वस्थ रखने में मदद कर रही है। आप व्यायाम करना शुरू करें ताकि आपकी सेहत लम्बे समय तक बरकरार रहे।

मिथुन
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। पूरे विश्वास से आगे बढ़ें आपका यही विश्वास आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगा। आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने ऊपर विश्वास रखें।हाल ही में कार्यालय से संबंधित तनाव आपको परेशान रखेगा। आप और आपके सहकर्मी इस तनाव को दूर करने के लिए मिल कर कोई योजना बनाएंगे। अब तक आपने अपना दिमाग ठंडा रखा है, आगे भी ऐसा ही करें । आपके लंबे समय के उद्देश्य अवश्य पूरे होंगे। इसलिए, इन अस्थाई समस्याओं से परेशान ना हों।अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं।आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं। इस समय आपको अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा। आंखें बन्द करके अपनी सांसों पर ध्यान दें। इससे आपका दिमाग शान्त रहेगा और आपको किसी भी काम को मन लगाकर करने में भी मदद मिलेगी।

कर्क
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा।नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें।आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।आज रोड़ पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। ध्यान रहे, तेज वाहन चलाने से आप खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए आज आपको विवेकयुक्त, समझदार और सतर्क होकर रहना होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं हैं खासकर अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो।

सिंह
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।आपका साथी आपकी सभी कोशिशों में आपका भरपूर साथ देगा। यदि वह आपकी वजह से किसी कठिन दौर से गुजर रहा है तो आप अपना भरपूर सहयोग दें। अपने प्रेम भरे व्यवहार से आपसी लेन-देन के लिए सदैव तत्पर रहें।अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिस दिशा से नौकरी मिलने की उम्मीद है, उस तरफ अपनी आंख व कान खुले रखें। और जैसे ही कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें।कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। इसका आनंद उठाइए आखिर यह आपकी लम्बी और कड़ी मेहनत का फल है।आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। लेकिन घबराइये मत आप हर बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

कन्या
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें।यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन अथवा मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। याद रखिये कि आज आपको सतर्क व संपर्क में रहना है, क्योंकि बहुत से ग्राहक आज आपके लिये तैयार बैठे हो सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं।आज एक हाथ से आया, तो दूसरे से गया? आपकी कमाई तो अच्छी होगी पर अचानक बहुत बड़ा खर्चा आ जायेगा और आप चिंता में पड़ जायेंगे। इसका मतलब अच्छे के साथ कुछ कड़वे का भी स्वाद लेना पड़ेगा। तो बस किसी तरह बैंक एकांउट का सही संतुलन बनाये रखें। कम से कम आज आपके खाते में घाटा तो ना आए।आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो अपने भोजन से तेल को कम कर दें। ज्यादा पानी पीयें और ताजा भोजन करें जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ होगी।

तुला
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें।इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी।जो व्यवसायकर्ता पर्यटन क्षेत्र में हैं, उनके खुले स्वभाव और जोखिम उठाने की क्षमता के कारण वो काफी आगे बढ़ सकते हैं। आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी, अगर आप मेहनत करते हैं तो आपको धन से भी नवाजा जा सकता है।अच्छी सेहत के लिए आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान रहे, आप किसी भी लड़ाई में ना फसें, उससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। ध्यान रहे, आप पैष्टिक और सुरक्षित खाना ही खाएं।

वृश्चिक
घर पर बनी अशांति आज आपको चिंता के दो- चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। फिर चाहे घर की अशांति का कारण आप ना भी हों, तो भी मानसिक शांति के लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें।यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिये है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है।आज आप यह तो विचार कर ही लीजिए कि आपको किस तरह की बचत योजना में अपना पैसा लगाना है। अगर कईं सारे अच्छे विकल्प सामने हों तो किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लीजिए और आपके लिए जो सबसे बढ़िया विकल्प हो उसी में पैसा लगाइए।सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।

धनु
आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा।आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें।आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं। शीतल पेय और मधपान से दूर रहें। अगर आपको अपनी सेहत गिरती हुई नजर आए तो ध्यान रहे कि आप आराम करें, ताकि यह बीमारी दूर हो जाए।

मकर
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्रार्थमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।आज आपको अपने विरोधियों से बचने के लिए अपने कौशल का उपयोग करना होगा। किसी परेशान करने वाले व्यक्ति से निबटने के लिए कूटनीति से अच्छा कोई हथियार नहीं है। आप अपने करिश्माई व्यक्तित्व से आसानी से इस खराब स्थिति से बाहर निकल पाएंगे। आप उस व्यक्ति से जीत जाएंगे जो कि आपको नीचा दिखाना चाहता है।आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे? इन्हे खरीदने से पहले अच्छे से सोचें कि कहीं आगे चलकर पछताना ना पड़े। धन के संतुलन को बनाए रखें।आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं। आप सोने से पहले सारी चिंतायें भूल जायें तभी आप ठीक से आराम कर पायेंगे।

कुंभ
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। वो इस प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसको प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। आज आपको अपने परिवार के कुछ सदसयों का खास ख्याल रखना होगा। समय निकालें और अपनों को अपने प्यार का एहसास करवाएं।आज संभव है कि आप कोई ऐसी कंपनी में काम शुरू करें, जहां पर कर्मचारियों के लिये बड़ा अच्छा माहौल है। इस काम के जरिये आप अपनी संपूर्ण क्षमता का उपयोग कर पा रहे हैं। इस तरीके से अपने आप को इस संस्थान के सदस्यों के अनुरूप ढालकर एक अच्छा सदस्य बनना चाहिये।कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं। अपनी आंखें सतर्कता पूर्वक खुली रखें क्योंकि आज आपको जो चीजें प्राप्त होंगी उनमें से एक वस्तु इतनी मूल्यवान है जिसे आप कभी भी प्राप्त नहीं कर सकते थे।आज आप कुछ विचलित रहेंगे। शान्ति से काम लें और इसका कारण सोचें और इसी के आधार पर कोई हल निकालें।

आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे।आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। अच्छा होगा कि इसे पूरा करने में आप अपनी सारी छिपी हुई प्रतिभाओं को पूरा प्रयोग करें। साथ ही मानसिक रूप से अपने काम से जुड़े रहें। ध्यान रखें कि आत्मनियंत्रित रह कर आप सबकी नजरों में आ सकते हैं।इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। वैसे बाजार की कई आकर्षक चीजें आपको लुभायेंगी, लेकिन खरीदिये वही जो आपके लिए नितांत जरूरी हो। ध्यान रखें क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जब इसके बिल के भुगतान की बारी आती है तो दिल बैठने लगता है।हो सकता है, आज आप जुकाम या कोल्ड के शिकंजे में फंस जाएं, इसलिए धूल-भरे वातावरण से दूर रहें। अपनी सेहत को तन्दुरुस्त बनाए रखने के लिए पत्ते वाली हरी सब्जियां और सिटरस फल खांएं। शोर वाले इलाके से दूर रहें, क्योंकि आज आपको सरदर्द बने रहने की सम्भावना है।
No comments:
Post a Comment