Saturday, 22 August 2015

क्या आपको डर लगता है? इसे पढ़ने के बाद खुद डर आपसे डर के भाग जाएगा

बचपन से ही हमें भूतों की कहानियां सुना कर डराया जाता है. अंधेरा हमारे डर का सबसे बड़ा कारण है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये डर दरअसल हमारे दिमाग का फितूर है और इससे ज़्यादा कुछ नहीं. हम डरवानी फ़िल्में देख कर अपने दिमाग के एक कोने में ऐसी ही कुछ तस्वीर बना लेते हैं. वक़्त के साथ ये तस्वीर और भी साफ़ होती चली जाती है, और यही हमारे डर का सबसे बड़ा कारण बनती है. हम आपको कुछ ऐसे ही तथ्य देंगे जिसके बाद आपको भूत क्या, डर कभी नहीं लगेगा.

1. डरावनी आवाज़ें
Caused by infrasound

आपने कई बार कुछ ऐसा सुना होगा जो आपको डराने के लिए काफ़ी होगा. लेकिन गौर करें तो वहां हवा या हवाओं की वजह से होने वाली आवाजों से ज़्यादा कुछ भी नहीं होता. फ़िल्मों में आवाजों से डराना एक आम बात है और यही आवाज़ें आपके दिमाग में बैठ जाती हैं जो डराने का काम करती हैं.

2. कुछ डरावना देखना और आवाज़ें सुनना
Caused by Hypnagogia

ये भी आपके ज़्यादा डरावनी फ़िल्मों को देखने का नतीजा है. हमारा दिमाग कई बार ऐसा कुछ करता है जो उसने पहले कभी देखा या सुना हो. जिससे आंखे खुद एक तस्वीर तैयार करती हैं और आपको भूत देखने का एहसास होता है.

3. सोने के बाद किसी के होने का एहसास होना
Caused by Sleep Paralysis

आपमें से कितने ऐसे लोग होंगे जिसने सोने के बाद किसी को अपने आस-पास होने का एहसास 
किया होगा. दरअसल होता कुछ यूं है कि जब आप सोते हैं तो कई बार आपका दिमाग आपको 
Paralysis की स्थिती में पहुंचा देता है. ऐसी स्थिती में आपका दिमाग खुद ही एक तस्वीर तैयार 
करता है और उसे हम भूत समझ लेते हैं.

4. सफ़ेद कपड़ों में किसी आकृति को देखना
Caused by Temporal Lobe Epilepsy

कुछ लोग भूत देखने के दावे करते हैं. उनके मुताबिक भूत ने सफ़ेद रंग के कपड़े पहने 
होते हैं. दरअसल ऐसी आकृति भी हमारा दिमाग बनाता है. हमारी आंखों ने भूत को कभी 
भी सामने से नहीं देखा होता. ये हमारी आंखों का धोखा होता है जो हमारा दिमाग खुद 
तैयार करता है.

5. भूतिया घर
Caused by Carbon Monoxide poisoning

घर में भूत होने के किस्से हमने कई बार सुने होंगे. लेकिन इसका सच हम आपको एक उदाहरण के साथ समझाते हैं. सन् 1912 में एक अमेरिकन परिवार ने अपना नया घर लिया. कुछ समय बाद वहां रहने वाले सभी लोगों ने घरों में परछाई देखने की बात की, साथ ही वहां रह रहे बच्चे भी बीमार रहने लगे. उनको लगा घर में ज़रूर कुछ ऊपरी ताकत है. 10 साल तक यही किस्सा चलता रहा. घर को भूतिया घोषित कर दिया गया. लेकिन एक दिन खुलासा हुआ कि उस घर में Carbon Monoxide गैस आ रही है. जिससे उस घर में ऑक्सिज़न की मात्रा कम है. ऐसे में दिमाग उतना सक्रिय नहीं होता जितना एक आम इंसान के दिमाग को होना चाहिए, और यही वजह थी उस घर में रहने वालों के लिए बीमार होने और परछाईयां दिखने की.

6. भूत भगाने वालों की चीज़ें हिलना
Caused by the Ideomotor Effect

इसके बारें में कई लोगों को पता होगा कि किस तरह से इन भूत भगाने वाले बाबाओं की चीज़ें हिलने लगती है, जब वो अपना काम कर रहें हों. लेकिन इसकी सच्चाई कई बार सामने आ चुकी है. ये सिर्फ धोखे हैं जो अलग-अलग तरीकों से अंज़ाम दिए जाते हैं.

7. कई जगहों का ज़्यादा ठंड़ा होना
Caused by Convection

कहा जाता रहा है कि जहां भूत होते हैं वह जगह ज़्यादा ठंडी होती है. दरअसल ऐसा कुछ नहीं है. ये सिर्फ़ उस जगह पर गर्म हवा के दबाव से ठंडी हवा का दवाब कम होना होता है, जिसके कारण उस जगह पर नमी होती है और वो जगह ज़्यादा ठंडी होती है.

8. सुनसान रास्ते पर डर लगना
Caused by Ions

हमें डराने वाला कोई नहीं, सिर्फ़ हमारा दिमाग होता है. सुनसान रास्तों पर जब हम अकेले हों तो हमारी सोच अकसर गलत हो जाती है और हम डरावनी बातें याद करने लगते हैं. ऐसे में हमें डर लगना जायज़ होता है. लेकिन अगर हम कुछ और सोचने लगें तो ये डर खुद-ब-खुद गायब हो जाता है.

डरना इंसानी प्रवत्ती का एक हिस्सा है. हम इससे भाग नहीं सकते. लेकिन हां, अगर हम ध्यान दें तो इससे लड़ने की शक्ति हमें ज़रूर मिल सकती है. इस पोस्ट को शेयर करें और अपने दोस्तों के डर को भी दूर भगाएं.

No comments:

Post a Comment