Wednesday, 19 August 2015

मौत के करीब जाकर एडवेंचर को जानने के लिए ही बनी हैं ये 10 एडवेंचरस जगहें

एडवेंचर लाइफ़ में एनर्जी भरने काम करते हैं. अगर यही एडवेंचर लाइफ़ में न हों, तो लाइफ़ कितनी बेरंग होती है. इसे हम सब अच्छी तरह जानते हैं पर टाइम की वजह से अपनी बोरिंग लाइफ़ को एडवेंचरस नहीं बना पाते.
आज जिन फ़ोटोज़ को हम आपको दिखा रहे है, वो भले ही आपको एडवेंचर न दें पर एक ज़बर्दस्त एहसास ज़रूर दे जाएंगी.

1. Cliff Camping

जब भी कैम्पिंग का नाम हमारे जहन में आता है तो किसी समुद्री बीच या पहाड़ियों पर टेंट लगा कर बॉन फ़ायर आ जाता है. पर क्लिफ कैम्पिंग इन सब चीजों से दूर किसी पहाड़ी से लटक कर शुरू होता है, जहां मौत इंतज़ार कर रही होती है. पर दोस्त, ये भी एक अलग एडवेंचर है.
fun

2. Sky walking in the Alps

Alps दुनिया सबसे ऊंची पहाड़ियों में गिनी जाती हैं, जो कि 15 हजार फ़ीट होने के बावजूद 1400 किलोमीटर तक फैली हैं.
इन पहाड़ियों के बीच इतनी ऊंचाई पर चलना एक ऐसे एडवेंचर को जन्म देता है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है.
Entertainment

3. Climbing Redwoods

रेडवुड के पेड़ अपनी ऊंचाई के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं और इन पेड़ों पर चढ़ना अपने आप में एक daring एडवेंचर है, जो हर बंदे के बस की बात नहीं.
Trending

4. Sitting on the Trolltunga Rock in Norway

बिना किसी सहारे के 19,82 फ़ीट पर बैठना किसी को पागलपन लग सकता है. पर दोस्त, दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले एडवेंचर को पाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं.
Entertainment

5. Jumping on Trolltunga Rock

भाई जब बैठने से दिल की धड़कनें न बढ़ें तो कूदना तो बनता है.
lolwarolf.com

6. Ice Climbing a frozen waterfall

एक जमी हुई बर्फ़ पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता पर एडवेंचरस लोगों के एडवेंचर के आगे ये बर्फ़ भी उनकी हिम्मत को नहीं जमा सकता.
fun with entertainment

7. Extreme skiing at Grand Targhee, Wyoming

300 फ़ीट की सीधी बर्फ़ की दीवार पर स्केटिंग करना मौत को दावत देने जैसा है, पर Daredevils के सामने Grand Targhee की ये पहाड़ियां भी अपना Dare नहीं दिखा पाती.
amazing

8. Extreme Picnicking

अगर आप अब तक ये सोचते आये हैं कि पिकनिक सिर्फ़ रिलैक्सेशन के कुछ पल देती है तो दोस्त ये पिकनिक आपके लिए बिलकुल नहीं है. क्योंकि, यहां पिकनिक का मजा तो कोई शेर दिल ही ले सकता है.
lolwarolf.com

9. Daredevil Divers leaping 100 feet from the Rocky Atlantic Outcrop

आपने बड़े-बड़े डाइवर्स देखे होंगे पर पुर्तगाल में होने वाले सालाना Red Bull Cliff Diving World Championship में डाइवर्स की छलांग अच्छे-अच्छो के रोंगटे खड़े कर देती है.
google

10. Sky walking on Mount Nimbus in Canada

Purcell mountain range में Nimbus घाटी की 2651 फ़ीट ऊंचाई पर फैला 2.5 किलोमीटर का यह रास्ता अपने में डर के साथ-साथ एक अद्वितीय रोमांच को समेटे हुए है.

No comments:

Post a Comment