भारत में जो लोग आज प्रसिद्ध हैं उन्होंने शायद ही बचपन में ये सोचा होगा कि वे बड़े होकर वही बनेंगे जिसके लिए वो आज पहचाने जाते हैं. हम सभी का बचपन बेहद मासूमियत भरा होता है हमारे कई सपने होते हैं, जिन्हें हम बड़े होकर जीना चाहते हैं. लेकिन परिस्थियों और समय के हिसाब से हमारे उन सपनों में बदलाव आ जाता है. आज भी हमारे समक्ष प्रसिद्ध लोगों की ऐसी कई कहानियां हैं जो बचपन में इंजीनियर या फ़िर डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन वे सभी आज एक अलग मुकाम पर हैं. इनकी कहानियां दूसरे लोगों के लिए प्रेरण का स्रोत है. देखिए भारत के उन्हीं सबसे प्रसिद्ध लोगों की बचपन की कुछ तस्वीरें, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है.
1. स्कूल के एक नाटक में कुछ लोगों के सामने अपना अभिनय दिखाते नरेंद्र दामोदर दास मोदी. शायद उन्हें भी नहीं पता होगा कि एक दिन उन्हें विश्व भर के अरबों लोग सुनेंगे.
Source: saharasamay
2. इस क्यूट बच्चे ने क्रिकेट की दुनिया में अपना ऐसा नाम बनाया कि आज लोग इसे क्रिकेट का भगवान कहते हैं.
Source: youtube
3. बॉलीवुड के भाई को बचपन से ही अपनी बॉडी दिखाने का शौक़ था, अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए!
Source: bhaskar
4. किंग खान कि इस तस्वीर को देख कर तो यही लगता हैं कि वो बचपन से ही स्टाइलिश हैं, ज़रा उनके बालों को तो देखिए.
Source: bollywoodlife
5. मैदान में अपनी धुआंदार बल्लेबाजी से विरोधी टीम को पस्त करने वाले विराट कोहली को देखिए तो सही कैसे अपने परिवार के साथ मस्ती कर रहे हैं.
Source: deccanchronicle
6. पानी की बूंद से खेलता यह बच्चा आज कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहा है, जी हां, ये राहुल गांधी ही हैं.
Source: samaylive
7. भरतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफ़ल कप्तान का शांत स्वभाव आप उनकी इस तस्वीर मे देख सकते हैं.
Source: celebritykick
8. दिल्ली की सियासत में अपनी जगह बनाने वाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे.
Source: indiatvnews
9. कैटरीना कैफ़ को चॉकलेट खाना बचपन से ही पसंद हैं, अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए कैसे मुस्करा रही हैं.
Source: filmibeat
10. इस तस्वीर में आपने सलमान खान को तो पहचान लिया होगा, लेकिन जो उनके सामने खड़ी हैं वो कोई और नहीं बॉलीवुड की बेबो (करीना कपूर) हैं.
Source: masala
11. ऋषि कपूर और नीतू के साथ टोपी में खड़ा बच्चा कोई और नहीं रणबीर कपूर ही हैं, लेकिन अब उन्होंने कैमरे के सामने अच्छी तरह से एक्सप्रेशन देना सीख लिया है.
Source: colorlibrary
12. युवा नवाब ने ये तस्वीर अपनी बहनों के साथ क्लिक की है, इसमें सैफ़ अली खान अपनी बहन सोहा व सबा के साथ हैं.
Source: filmibeat
13. “The Nation Wants to Know” हर कोई इस लाइन को सुनते ही जान जाता है कि हम किसकी बात कर रहें हैं. जी हां, जिस बच्चे की मुस्कान सबसे खिलखिलाती हुई है, वही टीवी के प्रसिद्ध एंकर अर्नब गोस्वामी हैं.
Source: indiaopines
14. ये बच्चा वही शख्स हैं जिसे क्रिकेट की दुनिया में विकेट और बॉलर के बीच एक दीवार माना जाता हैं. आप बिलकुल सही समझे ये राहुल द्रविड़ ही हैं.
Source: wikipkp
15. ऑस्कर विजेता और लोगों के दिलों पर अपने संगीत का जादू चलाने वाले एआर रहमान को बचपन से ही संगीत से प्यार है.
Source: inspireicons
16. लोगों के दिलों पर राज करने वाली और बॉलीवुड की एक सफ़ल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जो अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ हैं.
Source: myhindiforum
17. अपने माता और पिता के साथ इस तस्वीर में मौजूद ये वही शख्स है, जिसकी आवाज़ और अभिनय के सब कायल हैं. जी हां, ये बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ही हैं.
Source: mensxp
18. अनुष्का शर्मा को सही में बचपन से ही पता है कि कैमरा कहां है! अब इस तस्वीर में देख लीजिए कि अनुष्का कैसे कैमरे के सामने अपनी खुशी ज़ाहिर कर रही हैं.
Source: indiaforums
19. मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली ऐश्वर्या राय अपने स्कूली दौर में कुछ ऐसी दिखती थीं.
Source: colorlibrary
20. अपने पिता कि तरह स्टार बनने की ओर अग्रसर यह बच्ची कोई और नहीं, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ही है.
Source: bollywood
क्यों इन हस्तियों की तस्वीर देख कर आप भी हैरान हो गए न? अगर आप अपने दोस्तों को भी हैरान करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को उनके साथ भी शेयर कीजिए.
No comments:
Post a Comment