फ़िल्में कल्पनाएं और हकीक़त का अनोखा संगम होती हैं. फ़िल्मों ने भले ही बहुत से काल्पनिक किरदार दिए हों पर इन किरदारों के ज़रिये सपनों की दुनिया में एक अलग दुनिया की कल्पना करके अपने मनचाहे किरदार के साथ बातें करना और उनके साथ खेलना या डर से उठ जाना भी हमारी हकीकतों में से एक है.
आज हम आपको कुछ ऐसे ही काल्पनिक किरदारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बहुत से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज किया.
आज हम आपको कुछ ऐसे ही काल्पनिक किरदारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बहुत से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज किया.
1. Jersey Devil
19 वी सदी में Jersey Devil एक ऐसा किरदार था जिसने सिर्फ़ लोगों के दिलों पर राज ही नहीं किया बल्कि घोड़े के सर और चमगादड़ वाले पंखों के साथ अपने इर्द-गिर्द बहुत सी कहानी को भी बुनवाया.
2. Black Panther
चीते, शेर और तेंदुए की तरह ही ब्लैक पैंथर भी फ़िल्मों में सबका ध्यान अपनी तरफ़ खींचने में कामयाब हुआ है या यूं कहा जाये कि इसने इन सबसे भी ज़्यादा लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित किया है. पर आप यह जानकर चौंक जायेंगे की बहुत सी खोज करने के बावजूद किसी ऐसे जीव का नामो-निशान तक नहीं मिला.
3. Farmer City Monster
Illinois की सड़कों पर एक बार अफ़वाह फैली कि वहां पर Farmer City Monster नाम का दानव घूम कर लोगों को अपना शिकार बनाता है. इसके साथ ही कुछ लोगों ने monster को देखने तक का दावा तक किया, जिससे पुलिस ने बकायदा FIR भी लिखी और उसकी तलाश भी की पर कुछ नहीं मिला. लोगों का मानना है कि Farmer City Monster आखिरी बार 1970 में यहां की एक सड़क पर दिखाई दिया था और एक ट्रक की लाइट से टकरा कर गायब हो गया.
4. Cohomo Monster
1970 से लेकर 2000 तक मध्य पश्चिम में सबके के लिए सर दर्द बन चुका सफ़ेद रंग वाला और 8 फ़ीट लम्बा, 3 पैरों के इस दानव का ऐसा कहर था कि खुद पुलिस को इसे पकड़ने के लिए बुलाया गया. हालांकि इनके हाथ भी कुछ नहीं लगा.
5. Pope Lick Monster
खौफ़ और डर का पर्याय बन चुके बकरी के सर वाले इस दानव पर बहुत से जानवरों और इंसानों के कत्ल के अलावा लोगों को गायब करने का इल्जाम लगा पर इसे देखा किसी से नहीं.
6. Flatwoods Creature
1952 में वर्जिनिया के जंगलों में एक ऐसे दानव का ज़िक्र किया गया था, जिसका शरीर हरे रंग का और डरावने मुंह के साथ लाल आंखें थी, जो अपनी आंखों से ही किसी को मार देता था. ऐसा माना जाता है कि उसने कई विदेशियों का कत्ल किया था पर जब बात प्रमाणों की आती है तो इसका कोई साक्ष्य नहीं मिलता.
7. Lake Michigan Monster
अपनी खरब छवि से लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर देने वाले Lake Michigan Monster के बारे में मछुआरे अलग-अलग कहानियों द्वारा उसकी दहशत को दुगना करते रहते हैं पर अगर बात करें देखने की, तो कोई भी इसके बारे में सही से नहीं बता पाया है.
8. Lizard Man
1980 के दशक में South Carolina में एक Lizard Man को लेकर काफ़ी दहशत फैली. लोगों का कहना था कि Lizard Man ने उनकी कारों और उनके घर की चार दीवारी को अपने पैरों से तबाह कर दिया.
No comments:
Post a Comment