लिंडसे लोहान
अमेरिका की इस मशहूर और दिलकश अदाकारा जब अपने करियर की शुरुआत ही कर रही थी, उसी दौरान उनके पिता को न्यायालय की अवमानना करने के लिए जेल में डाल दिया गया था. वाल स्ट्रीट के व्यापारी के तौर पर काम करने वाले उनके पिता ने तीन साल जेल में बिताए. जेल से छूटने के बाद वे 5 साल के प्रोबेशन पर थे और उसी दौरान वे लिंडसे से मिलने के लिए कैलिफोर्निया चले गए, जबकि उन्हें शहर से बाहर जाने की मनाही थी. लोगों का ऐसा मानना था कि ऐसी सजा के बाद वे सुधर जाएंगे, लेकिन नहीं. उसके बाद वे घरेलू हिंसा में भी लिप्त पाए गए. लिंडसे के लिए शायद वे एक परफेक्ट उदाहरण नहीं रहे, और इसी का परिणाम है कि लिंडसे लोहान भी आए दिन शराबखोरी के अलावा कई कानूनों के उल्लंघन के मामले में अभियुक्त हैं.
वूडी हैरलसन
अमेरिका के ही एक और फ़िल्मी सितारे वूडी हैरलसन के पिता “चार्ल्स” की निजी ज़िंदगी किसी फ़िल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. वूडी के पिता पहले-पहल कालीन बेचने के व्यापार में लगे थे. जहां उसने अपने प्रतिद्वंदी का कत्ल कर दिया. उसके बाद चार्ल्स ने ताबड़तोड़ कई कत्ल किए, जिनके एवज में वह पैसे लिया करता था. हालांकि सबूतों के अभाव में वह कई बार छूट गया. वहां के ही एक जज जिसने कई ड्रग माफिआओं को सजा सुनाई थी, और उसे मैक्सिमम जॉन के नाम से जाना जाता था को भी इसने गोलियों से छलनी कर दिया. मगर फोन पर चागरा नामक ड्रग माफिया के साथ किए गए बातों के रेकॉर्ड होने की वजह से उसे आजीवन कैद की सजा सुनाई गई. चार्ल्स की मौत 2007 में कैद के दौरान ही हो गई.
लाइटन मीस्टर
गॉसिप क्वीन के नाम से मशहूर लाइटन की मां कॉस्टेंस को अवैध ड्रग के मामले में पकड़ा गया था. जिसमें उसे 10 साल की सजा दी गई थी. लाइटन की मां और पिता ने 1200 पाउंड गांजे को जमैका से अमेरिका लाने के दौरान पकड़ा गया था. कॉस्टेंस ने लाइटन को एक अस्पताल में जन्म दिया था, मगर खराब रवैये की वजह से उसे उसके दादा-दादी ने ही पाला था.
केली पिकलर
केली पिकलर की मां और पिता दोनों ही पेशेवर अपराधी थे. उत्तरी कैरोलिना के इलाके में रहने वाली लड़की के माता-पिता शराबखोर थे. उसके पिता ने उसके एक पड़ोसी को ही जान से मार डाला था. और मां जो वॉलमार्ट के लिए काम करती थी ने कई बार गलत विवरण और पर्चियां निकालने का फर्जीवाड़ा किया था.
जैकी चैन
जैकी चैन के माता-पिता की ज़िंदगी बडी हा कठिन और दुर्गम रही है, मगर उन्होंने ज़्यादा कानून नहीं तोड़े. जैकी चान के पिता चार्ल्स चीन में चलने वाले गृह युद्ध का हिस्सा रहे हैं. वे चीन के राष्ट्रवादियों के बीच रहे और कम्यूनिस्टों से दो बार उन्हें गोलियां भी लगीं. जैकी का मां अफीम के अवैध धंधे में संलिप्त थी, जिसमें रंगे हांथों पकड़ लिए जाने के बाद भी चार्ल्स ने उन पर दया करते हुए जाने दिया. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्रगाढ़ होती गई और उन्होंने शादी कर ली. और फिर उनकी शादी का परिणाम जैकी चैन हैं जो आज दूनिया के सबसे मशहूर और सफल कलाकारों में से एक हैं.
No comments:
Post a Comment