Friday, 7 August 2015

बिना मेक-अप पत्नी को देखने के बाद दुल्हे ने मांगा 13,000 डॉलर का मुआवजा

एक महिला ख़ुद को और सुंदर दिखने के लिए मेक-अप का सहारा लेती है. ख़ासतौर पर शादी के दिन तो और ज़्यादा मेक-अप किया जाता है क्योंकि ये दिन किसी की भी ज़िंदगी का अहम दिन माना जाता है. और इस तरह सजना-संवरना उसकी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाता है.
दरअसल आज इंटरनेट की दुनिया में मेक-अप से जुड़ा किस्सा ख़ासा गर्माया हुआ है. बात अल्जीरिया की है, जहां सुहागरात के बाद सुबह पति अपनी पत्नी का चेहरा देख चौंक गया. वो कहने लगा कि ये लड़की कोई चोर है. दरअसल उस वक़्त दुल्हन ने मेक-अप नहीं किया हुआ था.
उसकी पत्नी ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. उसका मानना था कि मेरी पत्नी तो सुंदर दिखती है लेकिन ये लड़की तो अजीब दिख रही है. और आख़िर उसे पता चला कि उसकी पत्नी मात्र मेक-अप में ही सुंदर दिखती है. फ़िलहाल उसने अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने हेतु और वास्तविकता से परे धोखे में रखने पर मुकदमा दायर किया है, जहां वह 13000 डॉलर की मांग कर रहा है.

No comments:

Post a Comment