Saturday, 21 March 2015

आलिया भट्ट से जुड़े 7 ऐसे विवाद जो बॉलीवुड कभी भूल नहीं पायेगा

बॉलीवुड हमारी जान है. ये मनोरजंन का एक ऐसा माध्यम है जिसकी हर बात पर मसाला है. हमारा मन कलाकारों की कलाकारी से ज़्यादा उनके पारिवारिक मसलों में ज़्यादा लगता है. आलिया भट्ट बॉलीवुड  की एक उभरती हुई स्टार हैं. उनके नाम के साथ भी बहुतेरे विवाद जुड़ चुके हैं. तो पेश हैं आलिया भट्ट से जुड़े कुछ विवाद.

1.कॉफ़ी विद करन

अब भाई आलिया भट्ट नोबेल पुरस्कार तो जीतने वाली हैं नहीं, लेकिन गुरु इनको भारत के राष्ट्रपति के बारे में भी कुछ नहीं पता था. लगता है इनकी रगों-रगों में कला घुस चुकी है.

2. सैफई महोत्सव वाला मामला

जब उत्तरप्रदेश में लोग दंगों की चोट से उभरे भी नहीं थे, तो वहां की सरकार एक महोत्सव का आयोजन कर जश्न मना रही थी. आलिया उस महोत्सव में डांस करने गईं थीं. इनके अलावा बॉलीवुड के और सितारे भी वहां मौजूद थे. पर लोगों का मानना था कि शायद आलिया लकीर से हट कर काम करें. पर वो भी बाकी सितारों जैसी ही निकलीं.

3. पापा ने क्या कहा?

मुकेश भट्ट ने जब ये कहा था कि “मैं एक सफ़ल बाप नहीं बन पाया”, तो आलिया पर क्या गुज़री होगी ये कोई नहीं जानता है भाई.

4. AIB Controversy

मानता हूं कि वहां हंसने से इनके शरीर में ख़ून की मात्रा बढ़ गई लेकिन जब उस शो पर एफआईआर दर्ज़ हुई तो जाहिर सी बात है मुसीबत भी बढ़ गई होगी.

5. ट्विटर पर जंग

AIB वाला मामला जब जनता तक पंहुचा तो महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर के कहा कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता के राजनीतिक संबंध होने के कारण उन पर तो कोई एफआईआर नहीं हुई, तो आलिया के साथ क्यूं?

6. वरुण धवन और आलिया

हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण ने आलिया को उठा लिया. उसके बाद तस्वीरों ने जिस तरह न्यू मीडिया पर अपना कब्जा जमा लिया ये आप सब जानते हैं.
7. डेटिंग गेम
लेखक ये तो नहीं जानता कि इन्होंने कितनों के साथ डेट की है, लेकिन इतना जरूर जानता है कि इनका नाम कभी वरुण, तो कभी सिदार्थ या अर्जुन कपूर के साथ जुड़ता रहा है.

No comments:

Post a Comment