Monday, 3 November 2014

एक गलती ने मजबूर कर दिया एक आत्मा को भटकने के लिए, पढ़िए कैसे मरने के बाद एक औरत खुद अपना दर्द बयां करने लौट आई

रने के बाद इंसानी लोक में वापिस आने का सिलसिला तो सदियों से चलता आ रहा है. बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपनी किसी अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए मरने के बाद दोबारा इस दुनिया में आते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी मौत का बदला लेने या अपने परिजनों तक किसी संदेश को पहुंचाने के लिए जीवित लोगों की इस दुनिया का रुख करते हैं.

आज हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत और उसके परिवार की हकीकत के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी सेल्फी के माध्यम से अपने परिवार तक कोई संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रही है. 34 वर्षीय गीना मिहाई का कहना है कि उसकी मृत दादी ने अपनी एक सेल्फी खींचकर उसे भेजी है, जिसमें उनके गले पर कुछ सांप जैसा लिपटा पड़ा है. गीना का कहना है कि जैसे ही उसने अपना फोन ऑन किया, उसे अपनी दादी की तस्वीर दिखाई दी. इस तस्वीर को चर्च के पादरी और कई भविष्य वक्ताओं को भी दिखाया गया जिनका कहना है कि गले पर सांप के बंधे होने का अर्थ है कि उन्हें उनके पिछले जन्म के पापों की सजा मिल रही है और वह काफी कष्ट में हैं.

ghost selfie
रोमानिया में रहने वाला गीना का परिवार और उनके आस-पड़ोस के लोग पीड़ित आत्मकी शांति और उन्हें कष्टों से मुक्ति दिलवाने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं. क्योंकि पारलौकिक ताकतों पर रिसर्च करने वाले लोगों का कहना है कि जितना वह ईश्वर से प्रार्थना करेंगी उतनी ही जल्दी उनकी दादी की आत्मा को मुक्ति मिलेगी.
आपको बता दें कि रोमानिया में साल में एक दिन सर्विस ऑफ आम्स के नाम से मृत लोगों की कब्र पर फीस्ट का आयोजन किया जाता है ताकि मरने के बाद उनके पूर्वजों की आत्माओं को खाने की कमी ना हो. लेकिन गीना का कहना है कि उनकी दादी को मरे हुए 3वर्ष हो गए हैं और अभी तक उन्होंने फीस्ट का आयोजन नहीं किया है.   इसलिए वह खाने का सामान बना रही थी कि अचानक उनके फोन पर दादी की रहस्यमय सेल्फी दिखने लगी.

ghost selfie
चर्च के पादरी ने उन्हें बताया कि वह अपनी दादी की आत्मा के लिए खाने की वस्तु नहीं लेकर जाती थी इसलिए उनकी आत्मा भटक रही है. तब से लेकर अब तक गीना हर रोज खाने का सामान लेकर दादी की कब्र पर जाती है, इस उम्मीद से कि शायद उसकी दादी को जल्द ही मौत के बाद मिलने वाली तकलीफों से छुटकारा मिलेगा.

read more :- 

No comments:

Post a Comment