बिगबॉस विनर गौतम गुलाटी के फैंस के लिए ये एक खुशखबरी साबित हो सकती है. खबर है कि सीजन 8 चैंपियन गौतम ने दो फिल्में साइन की है. जिसमें पहली फिल्म की शूटिंग वह अगले महीने यानी अप्रैल में शुरु हो जाएगी. इस फिल्म में गौतम कॉन मैन की भूमिका में नजर आएंगे वहीं अपनी दूसरी फिल्म में गौतम फिल्म डायरेक्टर के रोल में नजर आ सकते हैं.
अगर खबरों की मानें तो इस महीने गौतम एक बड़े बैनर की तीन और फिल्में साइन कर सकते हैं. बिगबॉस सीजन 8 के जरिए घर -घर में पहचान बनाने वाले गौतम को पिछले दिन 'फराह की दावत' में आलिया भट्ट के साथ शो में हिस्सा लेते हुए भी देखा गया था. और अगर ये खबरें सच्ची साबित हुईं तो जल्द ही गौतम बड़े परदे पर भी नजर आएंगे.
No comments:
Post a Comment